Post Office KVP Scheme 2024: सरकारी स्कीम में ₹5 लाख निवेश करने पर पाए ₹10 लाख का फंड… जाने समय अवधि और ब्याज दर!

Post Office KVP Scheme 2024: डिजिटल इंडिया के युग में निवेश के कई सारे विकल्प मौजूद हैं। निवेश करने के कई सारे तौर और तरीके होते है उन्मे से एक स्कीम है। जिसका नाम सुनते लोग ज्यादातर फ्रॉड समझते है। लेकिन हम खास तौर पर आपके लिए एक सरकारी स्कीम लेकर आए है, जहा पर निवेश किया हुआ राशि कुछ समय अवधि में डबल हो जाता है। यहा तक की आपका पैसा भी डबल हो सकता है।

आज हम आपको भारतीय पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई गई किसान विकास पत्र योजना के बारे में जानकारी देंगे। यह योजना सरकार द्वरा चलाई जा रही जिसकी वजह से इस स्कीम के अंतर्गत आपको वर्तमान समय में सुरक्षित और निश्चित रिटर्न प्राप्त होते हैं। और इस स्कीम में आपको 7.5% तक की वार्षिक ब्याज दर दी जाती है। आइए, पहले किसान विकास पत्र स्कीम के बारे में जानते है।

Post Office KVP Scheme 2024 क्या है ?

इंडिया पोस्ट ने 1988 में किसान विकास पत्र (KVP) स्कीम की शुरुआत की थी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को लंबे समय तक पैसे बचाने की आदत डालना है। वर्तमान में इस योजना की अवधि 115 महीने (9 साल 5 महीने) है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल ग्रुप से जुड़े !

इसमें न्यूनतम निवेश राशि ₹1,000 है और अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। अगर आप आज एकमुश्त राशि निवेश करते हैं, तो 115 महीने बाद आपको दोगुनी रकम मिलती है। पहले इसे किसानों के लिए शुरू किया गया था, लेकिन अब यह सभी के लिए उपलब्ध है।

धनशोधन को रोकने के लिए, 2014 में सरकार ने ₹50,000 से अधिक के निवेश के लिए पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया। ₹10 लाख या उससे अधिक जमा करने पर आय प्रमाण (जैसे वेतन पर्ची, बैंक स्टेटमेंट, आईटीआर दस्तावेज़ आदि) जमा करने होते हैं।यह एक कम जोखिम वाला बचत विकल्प है, जहाँ आप अपने पैसे को सुरक्षित रख सकते हैं। इसके अलावा, खाते के पहचान प्रमाण के रूप में आधार नंबर जमा करना भी जरूरी है।

₹5 लाख निवेश पर ₹10 लाख फंड

ऐसे इस योजना के अनुसार, अगर आप ₹5,00,000 का निवेश करते हैं और 115 महीने यानी 9 साल 7 महीने तक अपने पैसे को रखते हैं, तो अवधि समाप्त होने पर आपको 10 लाख रुपए मिलेंगे। इसका मतलब है कि आपको सीधे ₹5,00,000 का फायदा होगा। इस स्कीम में आपको एक बार में पूरा पैसा देना पड़ेगा।

इस योजना की पात्रता की बात करे तो आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है और उसकी उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए। एक वयस्क व्यक्ति, किसी नाबालिग या मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति के लिए आवेदन कर सकता है। हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) और गैर-आवासी भारतीय (NRI) इस योजना में निवेश नहीं कर पाएंगे।

Leave a comment

Join WhatsApp!