ये रही भारत की 5 सबसे सस्ती बाइक्स, कीमत 65 हजार से कम! 74 kmpl माइलेज….

Sabse Sasti Bike 2024: अगर आप कम बजट में एक बढ़िया बाइक की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भारत में ऐसी कई बाइक्स हैं जो 65 हजार रुपये से कम कीमत में मिलती हैं और 74 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती हैं। ये बाइक्स न सिर्फ आपके पैसे की बचत करेंगी, बल्कि लंबे सफर में भी शानदार प्रदर्शन देंगी। आइए जानते हैं भारत की 5 सबसे सस्ती बाइक्स के बारे में, जो आपकी जरूरतों को पूरा करेंगी।

sabse sasti bike 2024

भारत की 5 सबसे सस्ती बाइक्स की लिस्ट में Hero HF 100, TVS Sport, TVS Radeon, Honda Shine 100, और Bajaj Platina 100 शामिल हैं। जिनके बारे में आगे विस्तार से बताया गया है।

बाइक कीमत
Hero HF 10059,018
TVS Sport59,881
TVS Radeon62,630
Honda Shine 10064,900
Bajaj Platina 10068,685

1. Hero HF 100

इलेक्ट्रिक व्हीकल ग्रुप से जुड़े !

लिस्ट में पहले नंबर पर हीरो एचएफ 100 बाइक है। यह बाइक अपने शानदार माइलेज – 70 kmpl के लिए जानी जाती है। इस बाइक में आपको 97.2 cc इंजन देखने को मिलेगा जो 8.02 PS की पॉवर और 8.05 Nm टॉर्क देता है। इसमें आपको आगे एवं पीछे दोनों साइड ड्रम ब्रेक, एनालॉग क्लस्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस बाइक का एक्स-शोरूम कीमत 59,018 रुपए है।

2. TVS Sport

दूसरे स्थान हमने TVS Sport को दिया हुआ है क्योंकि इसका शुरुआती कीमत HF 100 से थोड़ा ज्यादा है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 59,881 रुपए से शुरू होकर 71,383 रुपए तक जाती है चूंकि यह बाइक अनेक वेरिएंट में उपलब्ध है। माइलेज की बात करे तो यह बाइक भी 70 kmpl की माइलेज निकाल कर देती है। लेकिन परफॉरमेंस के मामले में यह HF से आगे है क्योंकि 109.7 cc इंजन मौजूद है, जो 8.19 PS पॉवर व 8.7 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

3. TVS Radeon

तीसरे नंबर पर भी TVS की बाइक है जो फीचर्स के मामले में स्पोर्ट से आगे है लेकिन परफॉरमेंस बराबर है। चूंकि इसमें भी 109.7 cc का इंजन दिया गया है जो 8.19 PS पॉवर व 8.7 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 73.68 kmpl की माइलेज है जो स्पोर्ट्स से बेहतर है। कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट में लॉन्च किए है जिनकी कीमत 62,630 रुपए से शुरू होकर 81,394 रुपए तक जाती है।

4. Honda Shine 100

चौथे नंबर पर होंडा की शाइन 100 है। यह बाइक 55 kmpl की माइलेज देती है और 98.98 cc इंजन से लैस होने के नाते 7.38 PS की पॉवर व 8.05 Nm टॉर्क जनरेट करती है। इस बाइक का कीमत 64,900 रुपए है।
इस लिस्ट में Honda Shine 100 को शामिल करने का प्रमुख कारण यह है कि यह कंपनी की एंट्री-लेवल बाइक है,

5. Bajaj Platina 100

Bajaj Platina 100 कंपनी की एक प्रभावशाली एंट्री-लेवल बाइक है जिसमें 102 cc का इंजन है, जो 7.9 PS की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 70 kmpl का बेहतरीन माइलेज देती है और इसका कुल कर्ब वेट 117 किलोग्राम है। ब्रेकिंग के लिए इसमें ड्रम ब्रेक्स का उपयोग किया गया है, और इसकी कीमत ₹68,685 है।

Leave a comment

Join WhatsApp!